उन्नाव
कमेटी गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्षो कि भाँति इस बार भी धर्म के रक्षक अमृत के दाता सरबन्सदानी साहिब गुरु गोविंद सिंह महाराज ने कलयुग मे अवतार लेकर अपनी छोटी अवस्था मे ही अपने पूज्य पिता नवे गुरु तेज बहादुर कि कुर्बानी देकर धर्म कि रक्षा कि तथा उसके पश्चात अपनी माता जी और चार साहिबजादो कि कुर्बानी देकर स्वयं भी ऐसे महान यज्ञ में शामिल हो गए l
ऐसे महान सरबन्सदानी पिता श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव मनाना हमारा लक्ष्य है जो हर वर्षो कि भांति इस बार भी आज से 13 तारिख तक बहुत धूमधाम से मनाया जायेगा । जिसमे प्रसिद्ध रागी कवि . प्रचारक और विद्धान लोग आ रहे है । जिसमे नगर कीर्तन जुलूस के साथ हि सहज पाठ होगा और पूरे नगर के मुख्य मांगों से जुलूस निकाला जायेगा । इस अवसर पर कमेटी के मुख्य मुख्यगणमान लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445