चन्दौली डीडीयू नगर।
नकली सोने के बदले नकदी लेकर आरोपी फरारलीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का एजेंट बताकर महिला से 4.35 लाख रुपये ठग लिए और मौके से फरार हो गया।
पीड़िता लक्ष्मीना देवी, पत्नी ओम प्रकाश, वार्ड नंबर 10 मवई खुर्द, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली की निवासी हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर अक्सर आता-जाता था, जिससे उनकी पहचान हो गई थी।
पीड़िता अपनी बेटी की शादी के लिए आभूषण बनवाने की बात कर रही थीं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने खुद को आरबीआई का एजेंट बताया। उसने दावा किया कि बैंक के पास गिरवी रखा गया सोना नीलामी में सस्ते दामों पर मिलता है, जिसे वह बेचता है।
आरोपी ने कुछ आभूषण दिखाए जो पीड़िता और उनके पति को पसंद आ गए। इसके बाद आरोपी आभूषण लेकर पीड़िता के घर पहुंचा। बातचीत के बाद पीड़िता और उनके पति ने उसे ₹4,35,000 नकद दे दिए।
पैसे लेने के बाद पीड़िता चाय बनाने चली गईं और उनके पति किसी काम से घर के अंदर चले गए। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी रुपये लेकर फरार हो गया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी का नाम-पता अज्ञात है, केवल उसका हुलिया बताया गया है। घटना के बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445