डीडीयू नगर
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 09.01.2026 को डीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। टिकट जांच स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश/निकास द्वारों सहित ट्रेनों में भी गहन जांच की गई। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई तथा जनजागरूकता भी बढ़ाई गई।
इस अभियान के दौरान कुल 1079 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे जुर्माने के रूप में कुल 5,73,895 का राजस्व अर्जित किया गया। रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट काउंटर, वेबसाइट, एटीवीएम के साथ-साथ अब त्ंपसव्दम ऐप के माध्यम से भी टिकट लेना और अधिक सरल एवं सुविधाजनक हो गया है। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है, तथा इस प्रकार के जांच अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445