डीडीयू नगर
नियामताबाद विकास खंड कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को चंदौली जनपद के ग्राम विकास अधिकारियों की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इसमें तीन जनवरी को संगठन के चंद लोगों द्वारा कार्यकारिणी संगठन विस्तार का प्रस्ताव नियम के विरुद्ध करने को लेकर रोष व्यक्त किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी एसोशिएशन द्वारा पिछले तीन जनवरी को सदर ब्लाक परिसर में चंद लोगों द्वारा बैठक कर 6 माह के लिए संगठन का विस्तार करने की घोषणा की गई। जिसमें ना ही कमेटी और ना ही जिले के पदाधिकारी को बुलाया गया। इसको लेकर बृहस्पतिवार को नियामताबाद सभागार परिसर में ग्राम विकास अधिकारी एसोशिएशन की बैठक आयोजित की गई।
इसमें ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी से मांग की गई कि अवैध और विस्तारित कार्यकारी को निरस्त कर चुनाव कराया जाए। बैठक में कुल 24 ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कूटरचित कार्यकारिणी विस्तार का उपस्थित समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने विरोध किया। इन लोगों को संगठन के प्रति घातक और निरर्थक बताया।
बैठक में धर्मेंद्र कुमार सिंह,हवलदार यादव,नित्यानंद सिंह, राम सिंह,राजेश्वर पाल,लाल अमरेंद्र,संजीव,कमलेश यादव आदि ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445