कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान 6 वाहन क्रेन से उठाए गए, 5 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज हुआ और 17 वाहनों का ई-चालान कर 4200 रुपये वसूले गए। साथ ही 20 संदिग्धों को पकड़कर पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकांत मिश्र, TI कैण्ट अनुराग त्यागी, ICOP नदेसर विकास सिंह, ICOP अर्दली बाजार आशुतोष त्रिपाठी, ICOP फुलवरिया अमित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की।







