वाराणसी, अस्सी एवं दुर्गाकुंड ब्रांच , 25 दिसम्बर 2025 – राज्य स्तर ताइक्वांडो कप 2025 में पूरे उत्तर प्रदेश से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें वाराणसी की यू.एम.ए.आई. एकेडमी, अस्सी एवं दुर्गाकुंड ब्रांच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर वन मार्शल आर्ट एकेडमी का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में यू.एम.ए.आई. एकेडमी के कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया,
जिनमें से 18 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 8 ने रजत पदक तथा 6 ने कांस्य पदक जीतकर वाराणसी जनपद का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया। यू.एम.ए.आई. एकेडमी के डायरेक्टर श्री रजत मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं एकेडमी के कोच श्री आशीष राय एवं कोच विकास यादव को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए बेस्ट कोच के रूप में सम्मानित किया गया,
जिससे वाराणसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ। स्वर्ण पदक विजेताओं में विशेष रूप से मान्व्यान्शी मिश्रा, रितिका पाल, ईशिका कुमारी, ओम कुमार, ऋषिता, वैष्णवी मौर्य, दीक्षा सेठ, धरा गुप्ता, आंचल तथा आदी के नाम शामिल हैं। रजत पदक विजेताओं में मुस्कान तथा कांस्य पदक विजेताओं में शगुन सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एकेडमी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।











Users Today : 31
Users This Year : 24805
Total Users : 37398
Views Today : 63
Total views : 73592