नव सृजन फाउंडेशन संस्था द्वारा प्रति वर्ष की वर्ष की भांति 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस और अटल बिहारी बाजपेई और मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी सनी सिंह भईया व विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह व समाज सेवी अवधेश गुप्ता रहे

कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर माता तुलसी की पूजा और राष्ट्रभक्तों को पुष्प अर्पित करके किया गया अथितियों का अभिनंदन नव सृजन फाउंडेशन संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने किया व संस्था द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों ने राष्ट्र भक्तों के जीवन पर लिखित पंक्तियां प्रस्तुत किया साथ ही उपस्थित अतिथि जनों ने अपने आशिर्वाचनों से संस्था के बच्चों को अनुग्रहित किया
आयोजित कार्यक्रम में संस्था के बच्चों संग बिना गुप्ता, पूजा गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, नीलम मौर्या संतोष चौरसिया और आकाश साहनी उपस्थित रहे











Users Today : 39
Users This Year : 24813
Total Users : 37406
Views Today : 73
Total views : 73602