चन्दौली डीडीयू नगर
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा रूट मार्च किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण द्वारा जारी आदेशों के क्रम में की गई।
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुग़लसराय के जीटी रोड सहित प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
रूट मार्च के दौरान सड़क व रेलवे पटरी के आसपास अतिक्रमण करने वालों तथा आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वाले वाहन स्वामियों को कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात में बाधा उत्पन्न करने या अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में मुग़लसराय थाना प्रभारी गगन राज सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस तरह की गश्त व अभियान जारी रहेंगे।











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629