सहारनपुर में चर्चित सीरप कांड को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के जिलाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीरप कांड के दौरान जिलाध्यक्ष की गतिविधियां संदेह के घेरे में रही हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि कथित तौर पर सीरप कारोबार से जुड़े लोगों की जिले के बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर मौजूदगी रही और कई कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष की नजदीकी व उपस्थिति देखने को मिली। उन्होंने यह भी दावा किया कि कॉल डिटेल्स की जांच कराई जाए तो कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। शशिबाला पुंडीर ने आरोप लगाया कि इस दौरान बंद कमरों में गुप्त बैठकें होने की भी चर्चा रही है, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।







