सकलडीहा, विकसीत उत्तरप्रदेश और भारत बनाने के लिये जिले के सीडीओ सहित अधिकारी ब्लॉक में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे है। वही मनियारपुर में पंचायत भवन और आगनबाड़ी केन्द्र का बाउंड्री नहीं होने से समस्या बनी हुई है। गांव के नौनिहाल से लेकर पंचायत भवन पर जाने वाले ग्रामीणों केा असुविध हो रहा है। ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन से बाउड्री कराये जाने की मांग किया है।
विकास खंड से चंद दूरी पर करीब 7 किलोमीटर दूरी पर मनियारपुर गांव है। जहां गांव की विकास और ग्रामीणों को योजना के तहत जागरूक करने और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये लाखों रूपये खर्च करके पंचायत भवन और आगनबाड़ी केन्द्र बनाये गये है। जिससे भविष्य के नौनिहालों को शिक्षा के माध्यम से जोड़ा जा सके। यही नही गांव के बने पंचायत भवन से सरकार द्वारा संचालित आय जाति निवास,पीएम आवास,सीएम आवास सहित विभिन्न प्रकार की सुविधा का लाभ मिल सके। लाखो रूपये खर्च करने के बाद भी पंचायत भवन की बाउंड्री नहीं बनने से गांव के लोगों केा समस्या हो रही है।
आरोप है कि बाउंड्री नहीं होने से मवेशी के साथ पालतू जानवर चले आते है। इससे बच्चों और ग्रामीणों को डर बना रहता है। ग्राम प्रधान अमरनाथ खरवार ने बताया कि पंचायत भवन की बाउड्री नहीं होने के कारण समस्या हो रही है। जबकि प्रतिदिन पंचायत भवन और आगनबाड़ी केन्द्र का संचालन किया जाता है।
रिपोर्ट - आलिम हाशमी







