वाराणसी
बीएचयू से बरेका तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई शुरू की। मार्ग पर नापी कर नीले और लाल निशान लगाए गए थे।
शुक्रवार देर रात बीएचयू स्थित सिंह द्वार के सामने जेसीबी मशीन पहुंची और अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
अचानक हुई कार्रवाई से भवनस्वामियों में हड़कंप मचा रहा
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी







