अतर्रा –
मानवाधिकार सहायता संघ ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी ।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सोनू सिंह की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राजकुमार यादव को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। राजकुमार यादव को यह जिम्मेदारी संघ के समाजिक न्याय एवं समानता और मानवाधिकार के उद्देश्यों को घर घर पहुचाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संघ नेतृत्व का मानना है कि राजकुमार यादव के अनुभव संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पित सभी वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ने में नयी ऊर्जा मिलेगी।
नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा यह केवल पद नहीं एक बड़ी जिम्मेदारी है मै हर वर्ग के लोगों तक संगठन की समतावादी विचारधारा और योजनाओं को पहुचानें का कार्य करूँगा।
कुसमा मुल निवासी राजकुमार यादव ने अतर्रा में रहकर पढाई की आज परिवार जन एवं मित्रों में खुशी लहर है।







