ब्रेकिंग
सुरक्षा के दावे फेल,पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
लालपुर थान अंतर्गत हुकुलगंज स्थित मां सिध्देश्वरी दुर्गा मंदिर धाम में देर रात चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 17 जून को भंडारे के कारण दानपेटी में रखे गए लगभग 35 से 40 हजार रुपये चोर ताला तोड़कर ले उड़े।
मंदिर की देखरेख करने वाले दिलीप माली ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे मंदिर खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। तत्काल क्षेत्रीय सभासद व पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पांडेयपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







