चंदौली इलिया
नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बुधवार को वार्ड नंबर 1 इंदिरा नगर में वार्ड सभासद बादल सोनकर के साथ कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति एवं मानकों का बारीकी से जायजा लिया।
अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया कि नाली निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी।
शुभम मोदनवाल ने नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए अपील की कि निर्माण कार्य में सहयोग करें और किसी भी समस्या की सूचना नगर पंचायत को दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
इस दौरान वार्ड सभासद बादल सोनकर,केसरी नंदन मौजूद रहे







