जौनपुर जिले के केराकत थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह पर बड़ा कानूनी शिकंजा कस गया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए 17 अक्टूबर की तिथि गिरफ्तारी के लिए तय कर दी है।
मामला 23 मार्च 2021 का है, जब उनके खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मारपीट, जातिसूचक गालियां और 30 हजार रुपये की अवैध मांग को लेकर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह को कई बार कोर्ट के सम्मन भेजे गए, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने सख्ती दिखाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।







