एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना के नेतृत्व में साइबर सेल और सिगरा साइबर टीम के संयुक्त प्रयासों से, जयशंकर सिंह (सिगरा व्यापर मंडल के सदस्य) नामक एक व्यापारी के 2,20,000/- रुपये में से 1,80,000/- रुपये वापस पाने में सफल रहे,
जिनके साथ शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से ऑनलाइन नकली निवेश रिटर्न के बहाने धोखाधड़ी की गई थी।
संदिग्ध का पता लगा जो अभी भी व्यापारीयो से अधिक पैसे के लिए संपर्क कर रहा था।
विभिन्न माध्यमों से संदिग्ध पर दबाव डाला और परिणामस्वरूप मंगलवार (9.12.25) को उसने 1 लाख 80 हजार रुपये की राशि वापस की।
व्यापर मंडल सिगरा ने मीडिया की उपस्थिति में सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया।
रिपोर्ट: रिम्मी कौर







