लखनऊ पारा थाना में सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मार दी। आशिक आधी रात युवती के घर में घुस गया। उसके साथ मारपीट की। घर में रखे सामान तोड़े। उसके बाद युवती को 2 गोली मारी 1 गोली युवती के कंधे और दूसरी हाथ में लगी। युवती को कमरे में बंद करके स्कॉर्पियो से फरार हो गया।
गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे पारा थाना क्षेत्र के काशीराम कालोनी की है। यहां 21 साल की लक्ष्मी थापा बहन और भांजी के साथ किराए के मकान में रहती है। बहन राधिका ने बताया- करीब 1 साल से सरोजनी नगर के माना निवासी आकाश कश्यप से लक्ष्मी का प्रेम-प्रसंग था।
आकाश क्रिमनल प्रवृत्ति और नशे का आदी !
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







