चन्दौली डीडीयू नगर
अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप मंगलवार को स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को इलाज के लिए अलीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
गाजीपुर जनपद के सैदपुर गांव निवासी जोखन यादव 27 वर्ष, मोनू 32 वर्ष, चंद्रहास 35 वर्ष एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अलीनगर की तरफ आ रहे थे।
जैसे ही सरेसर गांव के समीप बरौनी कानपुर पाइपलाइन कार्यालय के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगे।
जिसको राहगीरों ने निजी वाहन से अलीनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने अभिज्ञता जाहिर की है।







