चन्दौली डीडीयू
नगर पालिका टीम ने सोमवार सुबह जीटी रोड पर अतिक्रमणमुक्त और सफाई अभियान चलाया। यह अभियान सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चला।
अभियान के दौरान सब्जी, फल, मछली विक्रेताओं के साथ-साथ होटल, चाय दुकानदारों और अन्य व्यापारियों द्वारा सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।
नगर पालिका टीम ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर कूड़ा न फेंके। उन्हें अपने पास डस्टबिन रखने और कूड़ा केवल नगर पालिका के कूड़ा-वाहन में ही डालने के आदेश दिए गए।
उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि यदि कोई दुकानदार सड़क पर कूड़ा फैलाते या अतिक्रमण करते पाया गया, तो नगर पालिका प्रशासन उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि शहर को स्वच्छ और अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







