लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के सालारगंज गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान देवरिया निवासी सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई।
वह अपनी लिव-इन पार्टनर रत्ना के साथ किराए के कमरे में रह रहा था।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, रात में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।
इसी दौरान रत्ना ने चाकू से सूर्य प्रताप का गला रेत दिया।
घटना के बाद रत्ना अपने दो बच्चों के साथ घर में ही बैठी रही।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने रत्ना को हिरासत में ले लिया है और मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







