जालौन में 31 साल पुराने डबल मर्डर केस में बसपा से विधायक रहे छोटे सिंह चौहान को उम्रकैद की सजा हुई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को फैसला सुनाया। सजा सुनाए जाने के बाद बाहर निकले पूर्व विधायक ने हाथ हिलाते हुए अपने समर्थकों का अभिवादन किया।
पूर्व विधायक ने कहा- वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। 1994 में प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो हत्याएं हुई थी।
कोर्ट में पेश नहीं होने पर सोमवार को ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था। अरेस्ट से बचने के लिए गुरुवार को वकील के ड्रेस में पुलिस को चकमा देते हुए वह कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। चौहान, 2007-2012 तक कालपी विधानसभा सीट से बसपा के विधायक रहे। वह 2021 में भाजपा में शामिल हो गए थे।
रिपोर्ट - जगदीश शुक्ला







