देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर डीजीसीए ने बड़ा कदम उठाते हुए कंपनी के सीईओ को शोकॉज नोटिस जारी किया है।सूत्रों के अनुसार, उड़ानों में लगातार देरी, बार-बार कैंसिलेशन और संचालन संबंधी गड़बड़ियों पर गंभीर नाराज़गी जताते हुए नियामक ने 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।
डीजीसीए ने साफ कर दिया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो एयरलाइन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि यात्रियों को हो रही असुविधा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, और इंडिगो की व्यवस्थाओं में त्वरित सुधार अनिवार्य है।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी







