वाराणसी। वरुणा ज़ोन की मशहूर लेडी सिंघम एडीसीपी नीतू कादयान के निर्देश और सटीक मॉनिटरिंग में लालपुर–पाण्डेयपुर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चोरी के लाखों रुपये के आभूषण, 31,500 रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इस कार्रवाई से वरुणा ज़ोन में पिछले कई महीनों से जारी चोरी की वारदातों पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है।
गुप्त सूचना पर घेराबंदी, चारों आरोपी दबोचे गए
पुलिस आयुक्त वाराणसी के दिशा-निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को आज (06.12.2025) दोपहर गुप्त सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी गोईठहा रिंग रोड के पास मौजूद हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2:20 बजे घेराबंदी की और चारों को मौके से धर-दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी
1. विक्की बेनवंशी
2. आरिफ उर्फ शाहरुख़
3. रोहित बेनवंशी
4. ललिता उर्फ सपना – (विक्की की मां, चोरी के माल को ठिकाने लगाने की मुख्य कड़ी)
सभी आरोपी नई बस्ती, पाण्डेयपुर, लालपुर–पाण्डेयपुर इलाके के रहने वाले हैं।
बरामद माल
सफेद व पीली धातु (चांदी–सोना) के कई आभूषण
₹31,500 नकद
चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल
कई घटनाओं में इस्तेमाल औजार
आठ बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने लालपुर–पाण्डेयपुर, शिवपुर, सारनाथ और रोहनिया थानों में हुई कम से कम आठ चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 380 सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं।
गैंग का ‘ऑपरेशन मोड’ कैसे चलता था? यह गिरोह रात में चोरी की मोटरसाइकिल से इलाके में घूमता था।बंद पड़े मकानों पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही ताला तोड़कर घर में घुस जाते थे। गहने, नकदी और कीमती सामान उठाकर फरार।
चुराए हुए आभूषणों को ललिता उर्फ सपना राहगीरों और महिलाओं को अपनी “मजबूरी” बताकर सस्ते दामों में बेच देती थी। चोरी के पैसों को आरोपी खाने–पीने, जुए और मौज-मस्ती में उड़ा देते थे। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए पुलिस टीम की भूमिका बेहद अहम रही।
ऑपरेशन चक्रव्यूह में शामिल टीम:
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह उपनिरीक्षक महेश मिश्रा महिला उपनिरीक्षक मानवी शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मी
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है, और बरामद माल को विधिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। यह गिरफ्तारी साबित करती है कि वरुणा ज़ोन में लेडी सिंघम नीतू कादयान के नेतृत्व में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं — पुलिस का शिकंजा और भी कसा जाएगा।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी







