रतन टाटा की सौतेली मां और नोएल टाटा की मां सिमोन दुनोयर टाटा का निधन हो गया है। 95 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। स्विट्जरलैंड में जन्मीं सिमोन ने भारत आकर न सिर्फ टाटा परिवार में जगह बनाई, बल्कि कॉस्मेटिक ब्रांड लेक्मे को ग्लोबल बनाया।
सिमोन टाटा का जन्म स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुआ था। इनका पूरा नाम सिमोन नेवल दुनोयर था। 1953 में वे भारत घूमने आईं और जेआरडी टाटा के सौतेले भाई नवल एच टाटा से 1955 में शादी की।
नवल टाटा की पहली पत्नी सूनी कॉमिस्सैरिएट से दो बेटे- रतन टाटा और जीमी टाटा थे। लेकिन, दूसरी पत्नी सिमोन ने परिवार को एकजुट रखा। नोएल टाटा उनके बेटे हैं, जो आज टाटा ट्रस्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर में बड़े रोल संभाल रहे हैं।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 6
Total views : 73444