वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 साल की लड़की लापता हो गई है। वह तीन दिन पहले घर से खेत जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
परिजन कपसेठी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी एस. आर. गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर किशोरी की तलाश कर रही है। पुलिस ने जल्द ही किशोरी को खोजने का आश्वासन दिया है।







