मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में पहली बार गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखने का फैसला किया है। अब राज्य में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की कमान सम्राट चौधरी संभालेंगे ।
इस बदलाव के बाद नई सरकार की प्राथमिकता राज्य में अपराध पर सख्त नियंत्रण करना है। सम्राट चौधरी ने हाल ही में 2025 के विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट से बड़ी जीत हासिल की थी। इससे पूर्व वे उपमुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं ।







