चंदौली चकिया
क्षेत्र के ग्राम सभा में ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह यादव के पिता स्वर्गीय शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शुक्रवार को हुई इस सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और ग्रामीण शामिल हुए।
स्वर्गीय शंकर यादव का हाल ही में लगभग 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह यादव ने यह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
श्रद्धांजलि सभा से एक दिन पूर्व, बृहस्पतिवार को 24 घंटे का कीर्तन शुरू किया गया था।
शुक्रवार को आयोजित सभा के दौरान विभिन्न गायक कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विनोद द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, परमहंश रामपुर, राम जन्म भारती, प्रमोद यादव और लल्लन बागी जैसे गायक कलाकार मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त, ग्राम प्रधान नारायण यादव, अनिल यादव, कृष्णानंद यादव, छोटू, मनीष यादव, भरथ साव, सुनील यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित थे,
जिन्होंने स्वर्गीय शंकर यादव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 22
Users This Year : 24711
Total Users : 37304
Views Today : 92
Total views : 73423