वाराणसी
एसपी रोहनिया ने 19 नवंबर 2025 को थाना मंडुवाडीह का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने थाने में रखें सभी रजिस्टर, केश प्रॉपर्टी से संबंधित मालखाना, महिला मिशन शक्ति कार्यालय, साइबर सेल, हवालात और मेंस सहित शौचायलयों की साफ सफाई की विस्तृत जांच की।
निरीक्षण में सभी रिकॉर्ड और व्यवस्थाएं सही पाई गई। एसपी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और जन सेवा से जुड़े मामले में तत्पर रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने साफ सफाई रिकॉर्ड प्रबंधन और सुरक्षा मानकों को नियमित रूप से अपडेट रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों की टीमवर्क और समयबद्ध कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।







