भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ( SIR)अभियान के अंतर्गत स्थानीय नगर के बूथ सं.273 विकासखंड कार्यालय चकिया के अंतर्गत नामावली मतदाताओं से भाजयुमो नेता दीपक चौहान कार्यकर्ताओं संग बीएलओ जितेंद्र यादव के साथ घर-घर जाकर मतदाता विवरण का सत्यापन तथा परिगणना प्रपत्र वितरण किया गया।

इस दौरान वार्डवासी ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया तथा मतदाता पुनरीक्षण सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारी को लगाया गया है जो मतदाता परीक्षण के कार्यों में सहयोगिता सुनिश्चित कर रहे हैं
इस दौरान घनश्याम चौहान ,अभिषेक यादव, मानसिंह, चंद्रमा, अभी चौहान, दुर्गा प्रसाद ,अजय सेठ, लक्ष्मीना देवी, संजू देवी, आशा देवी इत्यादि वार्ड वासी मौजूद रहे







