जयंत चौधरी को दुबारा लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष।
चन्दौली डीडीयू नगर
जयंत चौधरी को राष्ट्रीय लोक दल का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया व काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष एडवोकेट समर नाथ सिंह यादव ने लोगों को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त कर उनका स्वागत किया है।
इस दौरान समरनाथ ने कहा कि मथुरा स्थित कोसीकला अनाज मंडी में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में 14 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में जयंत चौधरी को सर्व सम्मति दोबारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। बिहार में एनडीए की जीत जनता से सरल व सच कार्य करने का जीत है।
चौरसिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विरासत को संभाल कर जयंत चौधरी ने किसानों के हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फसलों के रेट का रिकॉर्ड मूल्य निर्धारण कराया व अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ किसानों को दिलवाया है।
इस मौके पर सुनील यादव, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद मुनव्वर, मोहम्मद बकरीद, दीपक यादव, राम सकल यादव उपस्थित रहे।







