सकलडीहा देश और प्रदेश को विकसीत और आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कवायद तेज होगया है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई के नेतृत्व में सेवानिवृत्त आईएएस और कृषि वैज्ञानिक और प्रोफेसरों ने गांव को समर्थ समृद्ध और सशक्त बनाने के लिये विस्तार से जानकारी दिया। इस दौरान शासन की ओर से गांवों में विकास के लिये क्यूआर कोड के बारे में भी जानकारी दिया गया। जिसके माध्यम से गांव के लोग गांव का संतृप्त विकास के लिये सूचना देंगे।
गांव को आर्थिक संमृद्धि के तहत गांवों में कृषि विकास,पशुधन,औद्योगिक विकास,आईटी एवं इमजिंग टेक्नोलॉजी,पर्यटन विरासत से विकास और रोजगार तक,नगर विकास,अवस्थापना,संतुलित विकासा,समाज कल्याण,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा,शिक्षा एवं कौशल विकास और सुरक्षा एवं सुशासन कुल 12 सेक्टर के तहत गांवों को वर्ष 2047 तक पूर्ण रूप से विकास किया जाना है। इसके साथ ही गांव की विकास से जुड़ी कार्य के लिये गांवों में क्यूआर कोड लगाया जायेगा। जिसपर गांव का हर नागरिक गांव के विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दे सकता है। सीडीओ राल्ल पल्ली जगत सांई,नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.नरेन्द्र रघुवंशी,डा.सुरेश कनौडिया,सेवानिृत्त आईएएस लालजी राय ने विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दिया।

इसके पूर्व सभी अतिथियों को बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने स्मृति चिन्ह और बूके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम श्वेता सिंह,डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी,एडीओ आईएसबी हवलदार,पवन दूबे,रजनीश पांडेय,विजय शंकर,राम सिंह,अरविंद गौतम,प्रधान गुलाब मौर्या,अमित सिंह,अशोक, अमरनाथ,सतीश आदि अन्य रहे।
रिपोर्ट - आलिम हाशमी







