चन्दौली डीडीयू नगर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के कुशल निर्देशन में थाना मुगलसराय की पुलिस द्वारा अपराधियों एवं जिलाधिकारी चन्दौली के आदेश सं0 202514180000613 के तहत अन्तर्गत धारा 3 /4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत दिनांक 29.09.2025 से 06 माह तक जिलाबदर किया गया था
जिसकी कार्यवाही में मुखविर से सूचना मिली कि अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र स्व0 रामगति निवासी हरिशंकरपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 36 वर्ष उपरोक्त अपने घर पर मौजूद है।
उक्त सूचना के आधार पर मुगलसराय पुलिस द्वारा अभियुक्त ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व0 रामगति गुप्ता निवासी हरिशंकरपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 36 वर्ष को उसके घर से आदेश की अवहेलना करने पर अन्तर्गत धारा 10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम का बोध कराते हुये गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।







