चन्दौली डीडीयू नगर
नई बस्ती वार्ड नंबर 12 में पिछले एक साल से अधिक समय से जल जमाव और गंदगी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह रास्ता कई गांवों को जोड़ता है और यहां से गुजरने वाले लोगों को साल भर से अधिक समय से गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। जल जमाव और गंदगी के कारण क्षेत्र में कई बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार वार्ड सभासद अजीत मौर्य से शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सफाई कर्मियों से बात करने पर वे अपनी ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
निवासियों ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर और नगर पालिका अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना को लिखित शिकायत पत्र भी दिया है। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







