वाराणसी
रविदास घाट पर वाराणसी पुलिस ने शुक्रवार को आतंकवाद-रोधी तैयारी को परखने के लिए भव्य संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी सरवणन टी. और NSG कमांडो अधिकारियों की मौजूदगी ने इस ड्रिल को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
अभ्यास के दौरान संभावित आतंकी घटना की स्थिति में तेज प्रतिक्रिया, यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, नागरिकों को सुरक्षित निकालने और घटनास्थल पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। पुलिस, सुरक्षा बलों और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई की क्षमता भी सफलतापूर्वक परखी गई।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि ऐसे अभ्यास शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस पूरी तरह तैयार रहे। इस मॉक ड्रिल ने नागरिकों के बीच सुरक्षा के प्रति विश्वास और भरोसा और अधिक बढ़ाया है।











Users Today : 7
Users This Year : 24725
Total Users : 37318
Views Today : 10
Total views : 73448