वाराणसी,
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के जनपद वाराणसी से जिलाध्यक्ष बनाए गए निष्पक्ष काशी के संवाददाता जय प्रकाश मिश्रा यह नियूक्ती संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा के संतुष्टी पर किया गया। उन्होंने भरोसा और विश्वास जताया कि जिलाध्यक्ष वाराणसी अपनी निष्पक्ष, निडरता, संगठनात्मक, ईमानदारी, दक्षता से निःस्वार्थ भाव से राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
वहीं पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में जुड़े हुए सभी पत्रकारों को एक जुट करके उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मैं पूरी निष्ठा भाव से प्रतिबद्धता से कार्य करुंगा। मेरे लिए यह केवल एक पद ही नहीं बल्कि समाज और पत्रकारिता जगत के प्रति सेवा और समर्पित का पावन संकल्प है। तथा संगठन को और भी वृहद सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।
इस नियुक्ति की खबर मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए संगठन के राष्ट्रीय कमेटी, प्रदेश कमेटी एवं वाराणसी मंडल अध्यक्ष सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने जनपद वाराणसी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने नई दिशा मिलने की उम्मीद और भरोसा जताया है।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा









Users Today : 38
Users This Year : 24766
Total Users : 37359
Views Today : 60
Total views : 73519