वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने नये अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के रूप में पुलिस अधिकारी नृपेन्द्र की वाराणसी में तैनाती की है। इससे पहले वे हरदोई जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर कार्यरत थे। उनकी कार्यशैली को देखते हुए अब उन्हें वाराणसी जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिले में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूत्रों के अनुसार, नये ADCP जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि उनकी तैनाती से शहर के सुरक्षा और ट्रैफिक सिस्टम में और मजबूती आएगी। इसी क्रम में, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन में तीन सब इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण भी किए गए हैं—
• उमेश चंद्र विश्वकर्मा, जो अब तक श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर चौकी प्रभारी थे, उन्हें थाना चौक में नयी जिम्मेदारी दी गई है।
• पुष्कर दूबे, जो चौकी प्रभारी सोनिया के पद पर थे, को अब श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर चौकी प्रभारी बनाया गया है।







