डीडीयू नगर डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीडीयू-गया रेल खंड में दिनांक 17.10.2025 को डीडीयू जंक्शन, गया, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ किलेबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश/निकास द्वारों एवं आवागमन वाली ट्रेनों में टिकट जांच की गई। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई एवं जागरूकता भी बढ़ाई गई। आज शाम 5 बजे तक की सूचना के अनुसार, कुल 1020 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे जुर्माने के रूप में ₹4,55,105 का राजस्व अर्जित किया गया।
चेकिंग के दौरान टिकट काउंटरों पर सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई जो यात्रियों में टिकट लेने की प्रवृत्ति में सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाता है। रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट काउंटर, वेबसाइट, मोबाइल एप एवं एटीवीएम के माध्यम से टिकट लेना अब और भी सरल हो गया है। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है।










Users Today : 11
Users This Year : 24785
Total Users : 37378
Views Today : 19
Total views : 73548