वाराणसी त्योहार पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। ऐसे में कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट हो गई है। डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने पुलिसकर्मियों के साथ कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था देखी। रेलवे अधिकारियों से कहा कि ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने वालों पर कार्रवाई करें। वहीं भीड़ में पूरी सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
डीसीपी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर वाराणसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों व लॉकर रूम, पैकेज रूम आदि की चेकिंग की गई। वहीं सिगरा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। उन्होंने कहा कि जीआरपी को निर्देशित किया गया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें। ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि पुलिस को भी सर्कुलेटिंग एरिया में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। पार्सल रूम व पैकेज रूम में यदि कोई वस्तु काफी दिनों से पड़ी हो तो जीआरपी और आरपीएफ को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। ताकि कोई भी वस्तु अनावश्यक रूप से वहां पड़ी न रहे।
वहीं एसीपी ईशान सोनी ने कहा कि सड़क पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सड़क पर घूम-घूमकर पटाखे बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हर वक्त तत्पर है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 19
Users This Year : 24793
Total Users : 37386
Views Today : 49
Total views : 73578