पूर्वोत्तर रेलवे के ककराही रेलवे क्रासिंग के समीप ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर हुई घटना मे वृद्ध महिला की मौत हो गई।01482 अप दानापुर–पुणे एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय तीरथ देवी की मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान बंजारी गांव निवासी स्व.हरि गौतम की पत्नी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है तीरथ देवी कुछ दिनों से गोपीगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रही थीं। उनके पास से मिले दवा के पर्ची से यह स्पष्ट हुआ कि वह 13 अक्टूबर को भी इलाज के लिए आई थीं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार को भी वह इलाज के लिए नर्सिंग होम जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात कारणों से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं और दानापुर–पुणे ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई थी मौके पर परिजन पहुंच गए थे।बताते चले मृतका के दो पुत्र है।











Users Today : 45
Users This Year : 24819
Total Users : 37412
Views Today : 82
Total views : 73611