नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की सरकारी भूमि पर से कब्जा हटाये जाने के क्रम में शिवदासपुर में आराजी संख्या-21/1 रकबा 0.291 हेक्टेयर जो भीटा के रूप में नगर निगम के अभिलेखों में दर्ज है। नगर निगम को जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ कतिपय लोगों के द्वारा उक्त भूमि पर कब्जा किया जा रहा है।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को निर्देशित किया गया, सहायक नगर आयुक्त द्वारा उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया तथा नगर आयुक्त द्वारा भूमि पर बैरेकेटिंग एवं नगर निगम का बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिये गये। बाजार दर के अनुसार इस भूमि की कीमत लगभग 20 करोड़ की बताई जा रही है।
साथ ही नगर आयुक्त के द्वारा उप जिलाधिकारी, सदर वाराणसी को कब्जा कर रहे व्यक्तियों की जॉच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु पत्र जारी किया गया है, साथ ही नगर निगम द्वारा थानाध्यक्ष, मण्डुआडीह को भी भविष्य में उस भूमि पर किसी अवैध व्यक्ति के कब्जा न करने हेतु पत्र जारी किया गया है।











Users Today : 46
Users This Year : 24820
Total Users : 37413
Views Today : 84
Total views : 73613