पत्रकारों को फेक न्यूज से निपटने और जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
वाराणसी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) वाराणसी की ओर से कल, 16 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को सेवापुरी विकास खंड सभागार में एक दिवसीय “वार्तालाप” मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्रीय पत्रकारों को संवाद, प्रशिक्षण और अनुभव-साझा करने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर धर्मेंद्र सिंह, सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद, जबकि रीना कुमारी, ब्लॉक प्रमुख सेवापुरी, पीएमजी कर्नल विनोद, तथा दिलीप कुमार शुक्ला, निदेशक, पीआईबी लखनऊ, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यशाला में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पत्रकारों के लिए आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, सूचना के जिम्मेदार संप्रेषण और फेक न्यूज से निपटने की प्रभावी तकनीकों पर विशद चर्चा की जाएगी।
पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी एवं इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रशांत कक्कड़ ने बताया कि “वार्तालाप” कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को सरकार की योजनाओं की सही और संवेदनशील रिपोर्टिंग हेतु सशक्त बनाना है, ताकि जनहित से संबंधित जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सटीक रूप से पहुंच सके।










Users Today : 34
Users This Year : 24873
Total Users : 37466
Views Today : 70
Total views : 73702