कायकर्ताओं ने उठाया खाद, जर्जर सड़क का मामला
मीरजापुर समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की मासिक समीक्षा बैठक जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में संपन्न हुई। पंचायत चुनाव एवं एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई। इस दौरान कायकर्ताओं ने खाद, जर्जर सड़क का मामला प्रमुखता से उठाया। कहा गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रचंड बहुमत से जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर बूथ पर चल रही पीडीए चर्चा सफल है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समता मूलक समाज की स्थापना और सामाजिक न्याय के लिए पार्टी संघर्षरत है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं।
पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव, एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में खाद, जर्जर सड़क का भी मुद्दा उठाया गया।
बैठक में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, रामजी मौर्या, झल्लु यादव, आदर्श यादव, संतोष गोयल, राम गोपाल बिंद, शैलेष पटेल, सोकिम अहमद, कन्हैया यादव, सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, जुम्मन खान, शुसील सिंह, संग्राम बिंद, हरिशंकर यादव, अमरेश सोनकर, रामराज यादव, बंदना गुप्ता बलराम यादव आदि मौजूद रहे।










Users Today : 34
Users This Year : 24873
Total Users : 37466
Views Today : 70
Total views : 73702