राजगढ़ में गैर इरादतन हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर, 11 नवंबर, 2026 : थाना राजगढ़ में वादी विक्रम सिंह पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह निवासी ग्राम हिनौता की तहरीर पर लूट की नियत से हमला करने व वादी के भाई को गाड़ी से धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल करने, इलाज के दौरान मृत्यु होने के मामले में मुकदमा संख्या 173/2026 धारा 3(5), 309(5), 125, 351(3), 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान 10 नवंबर 2026 को निरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1. नीरज सिंह पुत्र अश्वनी सिंह निवासी ग्राम कठेरवा थाना चुनार व 2. विशाल सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी ग्राम कठेरवा थाना चुनार को धारा 3(5), 125, 351(3), 105 बीएनएस में गिरफ्तार किया। पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय / जेल भेजा।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई