स्वास्थ्य कर्मी के आवास मे मिला सांप,हडकंप;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के पीछे बने आवास मे सांप निकलने से स्वास्थ्य कर्मियों मे भय व्याप्त है।इससे पूर्व भी यहां सांप देखे गए हैं सपेरे को बुलाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने सांप को पकडवा तो दिया लेकिन आगे सांप को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों व उनके परिवार के लोगों मे दहशत है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए आवास बना है इसी आवास मे अस्पताल मे तैनात वार्ड ब्वाय,स्वीपर, सुरक्षा कर्मी सपरिवार रहते हैं बताया जा रहा है कि छोटे राम के आवास मे सांप दिखाई देने से अफरा तफरी मच गयी सूचना प्रभारी

चिकित्सा अधिकारी डाक्टर शैलेन्द्र कुमार के साथ साथ सपेरे को दी गयी सूचना के कुछ देर बाद मौके पर रामपुर गांव निवासी एक सपेरा पहुंचा तब तक मौके पर काफी भीड मच चुकी थी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ अस्पताल के सटे दलित बस्ती के लोग भी आ गए।फिर सांप को पकडने मे सफलता मे तो मिल गयी लेकिन अभी भी अन्य सांप परिसर मे मौजूद होगे उसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों मे डर है।

कहना है कि यह सांप किसी को कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं खासकर रात्रि मे सर्पदंश का भय बना है। स्वास्थ्य कर्मी सुदामा राम,तेज प्रताप भारती,ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि अस्पताल के आस पास खेत हैं खेतों मे पानी भरे होने की वजह से सांप अस्पताल परिसर के भीतर आ गया होगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई