महंगी मिठाइयों के नाम पर ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ की आशंका जांच की मांग;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जनपद के विकास खंड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत पदमपुर बाजार में मिठाइयों की ऊंची कीमतों और उनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राजेसुल्तानपुर रोड पर पदमपुर चौक से करीब 50 मीटर पूर्व स्थित आस्था मिष्ठान भंडार एवं फास्ट फूड की दुकान पर मनमाने दामों पर मिठाइयां बेचने तथा ग्राहकों को पक्का बिल और जीएसटी रसीद नहीं देने के आरोप लगे हैं।

वहीं, मिठाइयों में मिलावट की आशंका को लेकर ग्राहकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग की है।दुकान पर प्रमुख मिठाइयों की कीमतें इस प्रकार हैं

काजू कतली 1000 रुपये प्रति किलोग्राम मेवा लड्डू 700 रुपये प्रति किलोग्राम बतीसा देसी घी 500 रुपये प्रति किलोग्राम लट्ठा बर्फी 400 रुपये प्रति किलोग्राम नारियल लड्डू कदम खीर और चमचम 300 रुपये प्रति किलोग्राम काला जाम 280 रुपये प्रति किलोग्राम बेसन का लड्डू 200 रुपये प्रति किलोग्राम छोटा दाना लड्डू 180 रुपये प्रति किलोग्रामअन्य मिठाइयां इसके अलावा सैंडविच मिठाई आंवला का मुरब्बा राजभोग और रसमलाई परवर की मिठाई जैसी मिठाइयां भी मनमाने दामों पर बेची जा रही हैं।

मिठाइयों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच की उठ रही मांग

ऊंचे दाम वसूलने के बावजूद दुकान पर बनने वाली मिठाइयों और फास्ट फूड की गुणवत्ता को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है।

ग्राहकों का कहना है कि देसी घी के नाम पर 500 रुपये किलो बिकने वाले बतीसा और 1000 रुपये किलो वाली काजू कतली जैसी महंगी मिठाइयों की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है।

ग्राहकों का कहना है कि महंगे दाम चुकाने के बावजूद मिठाइयों की शुद्धता और गुणवत्ता की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती।

यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट हुई तो इनके सेवन से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और पेट संबंधी बीमारियों सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में बिना जांच के मिठाइयों की गुणवत्ता पर भरोसा करना उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

स्थानीय ग्राहकों ने जिलाधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा वाणिज्य कर विभाग से दुकान की मिठाइयों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने रेट लिस्ट का सत्यापन करने और बिलिंग व जीएसटी संबंधी अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है।

अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्राहकों की सेहत और शिकायतों को गंभीरता से लेकर जांच और कार्रवाई कब करते हैं।

 

रिपोर्ट – पंकज कुमार

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई