आलापुर थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जहांगीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। अब सवाल यह है कि आखिर इस भीषण हादसे की वजह क्या रही? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।







