लखनऊ
डालीगंज रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण पूरा हो गया है। 23 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसका लोकार्पण करेंगे। एलडीए की देखरेख में पुल का निर्माण कराया गया है।
फिलहाल पुल पर फिनिशिंग, रंगाई-पुताई और साइनेज लगाने का काम जारी है। पुल का सुरक्षा ऑडिट कराया जा रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
आरओबी शुरू होने से डालीगंज और आसपास के इलाकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। ग्रीन कॉरिडोर की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक आवागमन आसान और तेज हो जाएगा।







