छठ घाट की साफ सफाई मे जुटे लोग;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा

दीपावली पर्व के बाद डाला छठ की तैयारी शुरु हो गयी है।बरहनी,घोसवां,कंजेहरा,परसियां,रामपुर,कम्हरियां जलालपुर, अरंगी,दरौली,औरय्यां,ककरैत,अदसड सहित अन्य गांवो मे मंगलवार से पोखरा,तालाब,नहर व नदी किनारे साफ सफाई का दौर शुरु हो चुका है।

घाट पर वेदी बनाने मे भी घर के सदस्य जुट गए हैं।

वहीं तालाब ,पोखरा का पानी कम कर चूना डाला गया जिससे छठ पर्व से पूर्व पानी शुद्ध हो सके। बरहनी मे छठ घाट पर साफ सफाई मे कांवरिया सेवा समिति के सदस्य तन्मयता से जुटे हुए थे।समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह, दीनानाथ त्रिपाठी, संजीव त्रिपाठी, संतोष यादव,जीत्तू सहित अन्य ने बताया कि विगत पच्चीस वर्षों से समिति द्वारा छठ पर्व पर नि:स्वार्थ भाव मे छठ घाट की साफ सफाई की जाती है।

छठ व्रतियों के लिए घाट पर प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था के साथ साथ दूध,पान का पत्ता,दातून भी उपलब्ध कराया जाता है।चार दिनों का सूर्य उपासना का पर्व डाला छठ का शुभारंभ शुक्रवार को नहाय खाय से शुरु हो रहा है।शनिवार को खरना,रविवार को अस्तांचल व सोमवार को उदयांचल अर्घ्य के साथ छठ व्रत का पारण होना है।

इसलिए इससे पूर्व छठ घाट की साफ सफाई सहित अन्य जरूरी तैयारी की जा रही है।छठ व्रतियों को छठ घाट पर कोई असुविधा न हो जिसके लिए कांवरिया सेवा समिति के सदस्य जी जान से तैयारी मे जुट गए हैं।

वहीं घोसवां गांव निवासी यशवर्धन सिंह सहित अन्य ने बताया कि गांव के नवयुवक नहर के किनारे साफ सफाई मे जुट गए हैं जिससे छठ व्रतियों को छठ पर्व पर कोई असुविधा न हो।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई