जामेश्वर महादेव की दर्शन और मेला को लेकर उमड़ी भीड़ पुलिस ने संभाला मोर्चा;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

क्षेत्र के जामडीह गांव में दिवाली की सुबह लगने वाली मेला और दर्शन पूजन को लेकर पुलिस अधिकारी अलर्ट है। रविवार को सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह जामडीह गांव के सरोवर और जामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिया। इस दौरान मेला आयोजक और पुजारी को आवश्यक दिया निर्देश दिया।

मान्यता है कि काशी विश्वनाथ, मारकंडेय महादेव, कॉलेश्वर महादेव के दर्शन के बाद लोग जामडीह में जोड़ा शिव लिंग जामेश्वर महादेव का दर्शन करने के लिये दूर दूर से आते है। यहां पर खोदाई के दौरान एक साथ अवतरित डबल शिवलिंग और गौतम बुद्ध से जुड़ी प्रतिमा भी मिली थी। वर्षो पूर्व गाजीपुर के एक सुखलाल अग्रहरी को संताना प्राप्त होने के बाद से प्रदेश के कोने कोने से यहां आने वाली महिलायें पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिये दर्शन पूजन के लिये आती है। यहां पर आने वाली माताओं की मुरादें पूरी होती है।

दिपावली के सुबह भैया दूज के अवसर पर महिलायें जामेश्वर सरोवर में स्नान ध्यान कर नये वस्त्र धारण कर जामेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती है। मेला और दर्शन पूजन के लिये यूपी सहित बिहार,मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेश से महिलाओं की भीड़ जुटती है। सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस भारी संख्या में तैनात किया गया है। सरोवर पर सुरक्षा के इंतजाम किया गया है। जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो।

इस मौके पर ग्राम प्रधान बिहारी यादव,अरूण सिंह,अजय सिंह राजपूत,श्रवण,महेन्द्र राजभर सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई