कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर चोरी की आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में बीते 28 सितम्बर को जयशंकर यादव के घर से हजारों की सामान व नगदी चोरी होगई थी। घटना को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे मुखबीर की सूचना पर घरचित नहर मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ और तलाशी के बाद युवक के पास से चांदी के जेवरात सहित चार हजार नगदी बरामद किया गया है। युवक कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। पुलिस ने चोरी के सामान बरामद करने के बाद विभिन्न धारा के तहत न्यायालय से जेल भेज दिया।

बीते दिनों दरियापुर के जलालपुर गांव निवासी जयशंकर यादव के घर में छत के रास्ते से चोर घुसकर सोने चांदी के जेवतरात के साथ नगदी लेकर चंपत होगये थे। घटना को लेकर परिवार की ओर से केातवाली में चोरी की मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर खुलासा में जुटी थी।

मुखबीर की सूचना पर कोवताली पुलिस ने सुबह साढ़े आठ बजे घरचित नहर मोड के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान चांदी के कंगन और चार हजार रूपया नगदी बरामद किया ।

कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर  विकाश कुमार उर्फ छोटू उर्फ छोटकन के पास से चोरी की चांदी के आभूषण व नगदी बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ पूर्व में विभिन्न धारा के तहत कुल सात मुकदमा दर्ज है। जिसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,उ०नि० धीरेन्द्र प्रसाद रावत,विजय शंकर चौहान,हृदय चक्रवती व प्रश्विन दूबे रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment